Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

2 ट्रकों की जोरदार टक्कर से एक ट्रक में लगी आग, जिंदा जलने से ड्राइवर की मौत

सोनीपत में जीटी रोड स्थित बीसवां मिल के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर होने से एक ट्रक में आग लग गई, जिसमे ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के अमृतसर के गांव फोबा के रहने वाले हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पिता ट्रांसपोर्टर है। वह अपने ट्रक में आलू भरकर कश्मीर से चला था। गाड़ी पर उसका चचेरा भाई जितेंद्र (32) उसके क्लीनर के रूप में साथ था। उनके आगे उनकी ही ट्रांसपोर्ट की गाड़ी सेब लेकर चल रही थी। उसे ताजप्रीत चला रहा था। जब वह मंगलवार करीब साढ़े पांच बजे सोनीपत के बीसवां मील स्थित खेलकूद स्कूल के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ताजप्रीत ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

जिससे उनकी गाड़ी उसके ट्रक में टकरा गई। जिससे उनका ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। ट्रक का क्लीनर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से जितेंद्र सिंह अंदर ही फंस गया और आग में जलने से उसकी मौत हो गई। हरमनप्रीत ने बताया कि उसने खिड़की खोलकर बाहर कूद जान बचाई। उसने मामले की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। जिस पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने जितेंद्र सिंह ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version