Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे सांप के काटने से तीन साल के बच्चे की मौत, नाजुक हालत में पिता अस्पताल में भर्ती

Cobra snake

कॉमन क्रेट प्रजाति के सांप ने पिता पुत्र को डस लिया जिससे तीन साल के बच्चे की मौत हो गई और पिता का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पिता की हालत भी नाजुक बनी हुई है। दोनों एक साथ सो रहे थे। पुलिस ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक बच्चे की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले लाल बगीचा के रहने वाले कबीर के रूप में हुई है, जो हाल में लुखी गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा था।

मंगलवार की रात कबीर अपने पिता राजेश कुमार के साथ सो रहा था। इस दौरान देर रात उनके घर में घुसे करीब चार फुट लंबे कॉमन करैत सांप ने डस लिया। सुबह दोनों नहीं उठे तो परिजनों ने उनको उठाने की कोशिश की, मगर दोनों बेसुध पड़े थे। दोनों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने कबीर को मृत घोषित कर दिया। सांप की डसने की बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने कमरे में सांप को तलाश किया। ग्रामीणों ने सांप को मार दिया। झांसा पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Exit mobile version