जौनपुर में देर रात बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली क्षेत्र में रोजा अर्जन मोहल्ले में देर रात तीन मंजिला जर्जर कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। जिसके मलबे में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में एक पड़ोसी भी शामिल है। घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। रात तकरीबन 11:30 बजे के बाद यह हादसा हुआ है। शुक्रवार सुबह तक प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।

तीन मंजिला मकान जमालुद्दीन का बताया जा रहा है। रात में मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे हेरा (10), स्नेहा (12), चांदनी (18), शन्नो (55),गयासुद्दीन (17), मोहम्मद असाउददीन ( 19), संजीदा (37), मोहम्मद कैफ (8), मिस्बाह (18) और पड़ोसी अजीमुल्लाह (68) मकान के मलबे में दब गए।

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों को मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी के बाद डीएम मनीष वर्मा, एसपी अजय साहनी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रात तकरीबन डेढ़ से दो बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हॉस्पिटल में अजीमुल्लाह (पड़ोसी), संजीदा, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद सैफ और मिस्बाह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में जमालुद्दीन के दो बेटियां और दो बेटों की इस हादसे में मौत हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!