रोहतक के थाना महम क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाना इसराना में सूचना दी कि उसकी 19 साल की बेटी नौल्था के कॉलेज में पढ़ रही थी। वह 24 अगस्त को कॉलेज से घर के लिए निकली थी। लेकिन वह घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परंतु वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।

बताया गया है कि 7 दिन से कॉलेज की लापता छात्रा का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस कार्रवाई करते हुए कॉलेज भी पहुंची और लड़की की सहेलियों से उसके बारे में बातचीत की। पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। बेटी के न मिलने से परिजन भी परेशान हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!