Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलायागुरुग्राम में हुई कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला, लोकसभा सीट बढ़ाने वाला बिल गिरने पर निंदा प्रस्ताव लाएगी BJP

हरियाणा विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 27 अप्रैल को होगा। यह फैसला सोमवार सुबह गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस सत्र में हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल-2026 लाया जाएगा।

साथ ही भाजपा विपक्षा के खिलाफ ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल को लेकर निंदा प्रस्ताव ला सकता है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षियों दलों ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है।

दरअसल, सरकार लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने के लिए 131वां संविधान संशोधन बिल लाई थी। इस पर 528 सांसदों ने वोट किया, जिसमें 298 पक्ष में और 230 विपक्ष में थे। बिल पास होने के लिए 352 वोट चाहिए थे, लेकिन पूरे नहीं मिले, इसलिए बिल 54 वोट से पास नहीं हो सका।

Exit mobile version