नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025’’ को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आज नगर निगम रोहतक द्वारा आज गांधी कैम्प मार्केट क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम की टीम ने बाजार में फैली गंदगी, सड़कों के किनारे पड़े कूड़े-कचरे की सफाई करवाई गई, यह अभियान विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक की देख-रेख में चलाया गया। स्वच्छता बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य भी है। यदि सभी लोग मिलकर सहयोग करेंगे तो गांधी कैम्प जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को भी पूरी तरह स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकता है। त्योहारी सीजन को देखते हुए वार्ड सदस्य अनिता मिगलानी की उपस्थित में मार्किट ऐसोसियेशन के साथ बैठक आयोजित कर अपील की गई कि कोई भी दुकानदार अतिक्रमण न करे और प्रत्येक दुकान पर डस्टबिन अवश्य रखा जाए। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा भगत सिंह पार्किंग व अन्य मार्किओ में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक नगर निगम रोहतक निरंतर प्रयासरत है कि रोहतक शहर को और अधिक स्वच्छ व सुन्दर बनाया जाये। आज स्वयं गांधी कैम्प मार्किट का निरीक्षण कर स्वच्छ अभियान चलवाया गया तथा दुकानदारो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मार्किट में ही मार्किट ऐसोसियेशन के पदाधिकारियो के साथ बैठक आयोजित कर अपील की गई कि अतिक्रमण न करें तथा सभी अपनी-अपनी दुकानो पर डस्टबीन अवश्य रखकर स्वच्छता में अपनी भागीदारी बढाये। अन्य मार्किटो में भी निरीक्षण कर दुकानदारो से अतिक्रमण न करने व स्वच्छता के कार्य में सहयोग हेतु अपील की जायेगी।
