नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज नगर निगम द्वारा रोहतक शहर में बेसहारा पशुओ को पकड़वाने का अभियान निरंतर चलया जा रहा है। नगर निगम द्वारा तीन दिनो में 103 पशु निगम क्षेत्र से पकड़वाकर गौशाला में छोड़े जा चुके है तथा टीमें निरंतर कार्य कर रही है। इस कार्य में दो टीमे लगी हुई है जिन द्वारा अभी तक 103 बेसहारा पशुओ को सुनारियां रोड़, अनाज मण्डी के आस-पास का क्षेत्र, हरीसिंह कालोनी, नेहरू कालोनी, जीन्द रोड़, न्यू राजेन्द्र कालोनी, शिव नगर, हुड्डा काम्पलैक्स, भिवानी रोड़, जनता कालोनी, झज्जर रोड़, दिल्ली रोड़, सैक्टर-2,3 मार्किट क्षेत्र, ओमेक्स सिटी के आस-पास का क्षेत्र, खेड़ी साध इत्यादि स्थानो से पकड़वाकर पहरावर स्थित नगर निगम की गौशाला में छोड़ा गया। नगर निगम द्वारा बेसहारा पशुओ को पकड़ने के साथ-साथ सभी पशुओ की टैगिंग की जा रही है तथा टैग पर नम्बर आदि लिखा होता है व निगम की पहचान बनवाई गई है ताकि निगम द्वारा पकड़े गये पशुओ की अलग से पहचान की जा सके। यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि नगर निगम द्वारा बेसहारा पशुओ को पकड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा तथा जल्द ही रोहतक शहर को बेसहारा पशु मुक्त शहर बनाया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त ने यह भी बताया कि नगर निगम की ऐन्फोर्समेंट टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर मुख्य मार्गो, चौक-चौराहो पर लगे अवैध होर्डिंगस/फ्लैक्स, पोस्टर आदि हटवाये जा रहे है जिस दौरान नगर निगम की टीम द्वारा उल्लंघनकर्ताओं को चिन्हित करते हुए साथ-साथ में ही सम्बन्धित को नोटिस दिए जा रहे है तथा उनके विरूद्व हरियाणा प्रीवेन्शन ऑफ डिफेसमेन्ट आफ प्रोपर्टी एक्ट 1989 व विज्ञापन निति के तहत कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया जा रहा है। यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि होर्डिंगस/फ्लैक्स, पोस्टर आदि हटवाने के दौरान लगने वाला हर्जा-खर्चा भी सम्बन्धित से वसूला जायेगा जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार हांेगे। यह शहर आपका है इसको सुन्दर रखना आपकी भी जिम्मेदारी है।
