Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

NH-44 पर खड़े कैंटर से टकराया छोटा हाथी; हादसे में 1 महिला की मौत, 11 गंभीर घायल

सोनीपत के NH44 पर एक छोटा हाथी की एक कैंटर के साथ भयंकर टक्कर हो गई, जिसके चलते 12 व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई तो वहीं उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। 11 घायलों में से 5 को पीजीआई खानपुर और 6 को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन में लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ परिवार एक छोटा हाथी में सवार होकर यूपी अपने घरों को जा रहे थे। मुरथल के पास उनकी गाड़ी NH-44 पर खड़े एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में छोटा हाथ बुरी तरह से टूट गया। इसमें सवार दर्जन भर व्यक्ति घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायलों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भेजा। बाद में एक महिला की पीजीआई में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिले से गांव डबखरा की रहने वाली मीना के तौर पर हुई है।

घायल हुए 11 व्यक्तियों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। 5 व्यक्तियों की हालत गंभीर है और उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद सोनीपत सिविल हॉस्पिटल से खानपुर पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 6 अन्य गंभीर घायलों को रोहतक के पीजीआई में भेजा गया। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Exit mobile version