रोहतक के संजय नगर निवासी अशोक कुमार ने आर्य नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह अशोक चौक के पास दुकान चलाते हैं।

4 जनवरी की रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके बैग में बिक्री के करीब 50 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन रखकर स्कूटी पर घर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह सुभाष रोड आकाशवाणी केंद्र के सामने पहुंचे तो पीछे से काले रंग की स्कूटी पर तीन युवक आए।

जब ​​उन्होंने स्कूटी का नंबर देखने का प्रयास किया तो पीछे कोई नंबर नहीं था। आरोपी युवक गोहाना अड्डा की तरफ फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने बेटों को घटना की जानकारी दी। डायल 112 को भी इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!