पिछले कुछ समय से ऑनलइन फ़ूड डिलवरी में काफी शिकायते सामने आ रही है। स्विगी और जोमेटो जैसी बड़ी कंपनियां अपने ग्राहकों उनके द्वारा ऑर्डर की जगह दुसरा खाना भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी घटनाओं के बहुत से वीडियो आपको देखने के लिए मिल जाएंगे। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा से एक खबर सामने आई है, जिसमे युवती ने दवा किया है कि, उसने स्विगी से वेज बिरयानी ऑर्डर की, लेकिन उसके घर पर चिकन बिरयानी आई।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में रहने वाले छाया शर्मा नाम की युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि, उसने स्विगी से वेज बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन उसके चिकन बिरयानी भेजी गई। छाया ने वीडियो में बताया कि, उन दिनों नवरात्रि चल रही थी और मैं प्योर वेजिटेरियन हूं। फ़ूड डिलीवर होने के बाद मैंने गलती से एक-दो बाइट खा भी ली उसके बाद मुझे पता चला कि ये चिकन बिरयानी है
वीडियो जारी करते हुए छाया शर्मा ने आरोप लगाया कि, रेस्टोरेंट ने जानबूझकर उसे नवरात्रि के दौरान चिकन बिरयानी भेजी, यह एक ऐसा समय है जब कई हिंदू शाकाहारी भोजन करते हैं। उसने ‘शुद्ध शाकाहारी’ होने का दावा किया और कहा कि उसने “दो से तीन चम्मच” खाने के बाद ही महसूस किया कि उसमें मांस है। महिला के अनुसार, उसने “लखनवी कबाब पराठा” नामक एक रेस्टोरेंट में अपना ऑर्डर दिया था। गड़बड़ी का पता चलने के बाद, उसने रेस्टोरेंट से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन पाया कि वह बंद हो चुका था और किसी ने भी उसकी कॉल का जवाब नहीं दिया।
