नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा गांव सुनारियां कलां व खुर्द में व्यापक जल निकासी की व्यवस्था हेतु विस्तृत परियोजना तैयार की जा रही है। एक सुदृढ और प्रभावी योजना सुनिश्चित करने के उदेश्य से हम सभी निवासियो, हितधारको व आमजन से बहुमूल्य सुझाव और पतिक्रिया मांगी गई है। जल भराव के प्रमुख क्षेत्रो की पहचान करने, नवीन समाधानो का प्रस्ताव करने और यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण है कि अंतिम योजना समुदाय की विशिष्ट आवश्यकताओ को पूरा करें। इस कार्य के लिए 30 दिन के अंदर-अंदर अपने सुझाव गूगल लिंक पर सुझाव दे सकते है, जिसका गूगल लिंक जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपकी सक्रिय भागीदारी इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्य के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देगी। किसी प्रकार के प्रश्न के लिए नगर निगम रोहतक की तकनीकी शाखा स्थित श्री राम रंगशाला नजदीक मानसरोवर पार्क में सम्पर्क कर सकते है।
आयुक्त महोदय ने यह भी बताया कि नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम द्वारा अतिक्रमण हटावाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा आज भी नगर निगम की टीम द्वारा गांधी कैम्प, रेलवे ऐलिवेटिड के साथ के एरिया तथा सैक्टर-2 मार्किट से अतिक्रमण हटवाया गया। इसके अतिरिक्त सैक्टर-2 के दुकानदारो ने आयुक्त महोदय से भी किया गया कि उन द्वारा भविष्य में किसी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं किया जायेगा तथा इधर-उधर कूड़ा नहीं फैका जायेगा।
