आज दिनांक 14 जनवरी 2024 को लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ रोहतक में17 वहा वर्ष पर मकर संक्रांति दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव माननीय श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी ने की और मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा जी उपस्थित रहे

इस अवसर पर हरियाणा गौ सेवा आयोग की तरफ से गौशालाओं की चार अनुदान राशि के ड्राफ्ट वितरण किए गए जिसमें रोहतक जिले की गौशालाओं को एक करोड़ 13 लाख 75 हजार रुपए ड्राफ्ट वितरण किए गए

इस अवसर पर रोहतक जिले की गौशालाओं के प्रबंधन समितियां ने सरकार का धन्यवाद किया साथ ही राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा जी ने लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ को सांसद निधि कोटे से 15 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता कि घोषणा की सांसद महोदय ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की

इसके साथ-साथ भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ जी ने संस्था के कार्यों की सराहना की इस अवसर पर संस्था के प्रधान व हरियाणा गौ सेवा आयोग के सदस्य गौशाला महासंघ प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मलिक जी ने संस्था के बारे में पहुंचे हुए अतिथियों व गौ भक्तों को संस्था के बारे में व सरकार द्वारा किए जा रहे गोहित के फैसलों के बारे में जानकारी दी

इस अवसर पर सजन फोगाट वह राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और ओमप्रकाश धनखड़ पूर्व मंत्री राष्ट्रीय सचिव,राजपाल नांदल, राजेश जैन, मंजू हुडा चेयरमैन,सुमन मलिक जिला पार्षद, मोहित कुंडू,कर्मवीर सरपंच गिरवाड़ सोनू ठेकेदार वह संस्था के सभी पदअधिकारी वह सभी सदस्य गण आदि मौजूद रहे।

