कश्यप कॉलोनी निवासी सचिन लावला उर्फ रोकी ने बताया कि वह सब्जी मंडी स्थित चावला कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान पर काम करता है। दुकान से काम खत्म होने के बाद जब वह सोमवार को घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोसी अजय बत्रा उसके पास आया और कुछ समय पहले उधार लिये दो हजार रुपयों को लेकर उनकी बहस हो गई। तब तो वह चला गया और झगड़े के डर से उनकी मां ने उन्हें घर बुलाकर अंदर से कुंडी लगा ली। करीब डेढ़ घंटे बाद अजय अपने साथ तिजक जुनेजा, जिम्मी व अन्य युवकों को लेकर उनके घर पहुंचा। आरोपियों ने धक्के मारकर उनका दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस गए। व लाठी-डंडों से मारपीट के दौरान अजय ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। माता-पिता व बच्चे बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। अन्य पड़ोसियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!