Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में जाट आरक्षण संघर्ष का नया रोडमैप तैयार: भाईचारा यात्रा 2025 के लिए हुई बैठक

रोहतक, 9 अगस्त 2025 – अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने रविवार को छोटूराम धाम जसिया में भाईचारा यात्रा 2025 की तैयारी बैठक ली। बैठक में प्रदेश प्रभारी आज़ाद सिंह लठवाल ने कहा कि इस बार जाट आरक्षण की लड़ाई तरीका बदलकर लड़ी जाएगी — “बिना सड़क रोके और शांति प्रिय ढंग से, जिससे सरकार की जड़ों को हिला दिया जाएगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश कुंडू ने बताया कि आरक्षण हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है, जिसको हम हर हाल में लेकर रहेंगे। आरक्षण से ही हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने भाईचारा यात्रा और धाम दोनों में तन-मन-धन से सहयोग का भरोसा दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि जाट समाज लगातार पिछड़ रहा है और भविष्य में और गर्त में न चला जाए, इसके लिए आरक्षण अनिवार्य है। उन्होंने गवर्नर सत्यपाल मलिक को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर समाज के नेताओं की चुप्पी को चिंताजनक बताया और कहा, “हमें अपना स्वाभिमान बनाए रखना होगा। 24 अगस्त से प्रारंभ भाईचारा यात्रा में सभी बिरादरियों को साथ लेकर अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और धाम का महत्व भी जन-जन तक पहुंचाएंगे।”

बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सूरजमल जागलान, हल्का प्रधान किलोई ओम प्रकाश हुडा, सही राम नंबरदार, रामधारी दूहन जसिया, पाले नंबरदार, राजेंद्र किलोई, बलवान हुडा आदि मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version