Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के अंडरपास में लगेगी नई पंपिंग मोटर, निकासी के लिए होगा बंदोबस्त

रोहतक। सर्कुलर रोड स्थित डबल फाटक रेलवे अंडरपास की अधिकारियों ने सुध ली है। अंडरपास का मौके पर जाकर रेलवे अधिकारियों ने जायजा लिया है, जिसमें जलभराव की निकासी के लिए अधिकारियों ने अंडरपास में नई पंपिंग मोटर से स्थाई बंदोबस्त करने की योजना बनाई है।
हाउसिंग बोर्ड के निकट रेलवे अंडरपास से बारिश व सामान्य दिनों में कई दिन तक निकासी नहीं होती है। न ही यहां रोशनी की व्यवस्था है। ऐसे में आसपास की 8 कॉलोनियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला ने 4 अगस्त के अंक में रेलवे अंडरपास के मामले को प्रमुखता से उठाया था।

स्वयं रेलवे अधिकारियों ने पहुंचकर अंडरपास का स्थिति को जांचा और जल्द स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने अस्थायी बंदोबस्त करके निकासी शुरू कराई। वहीं, निगम अधिकारियों ने भी 10 दिन के अंदर रोशनी का प्रबंध करने की बात कही है।

अंडरपास की समस्याओं को स्थायी तौर पर दुरुस्त कराया जाएगा। मोटर के उपकरणों में खामियां चल रही हैं। उन्हें बदलकर नया लगाया जाएगा।
– मुकेश, सीनियर सब इंजीनियर, उत्तर रेलवे।

Exit mobile version