Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भिवानी स्टैंड से कच्चा बेरी रोड़ तक बनेगा नया नाला :- उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार

रोहतक में 25 जुलाई को उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने नगर के प्रमुख बाजारों व आसपास की कालोनियों की जल निकासी के लिए नया नाला बनाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने आज सांय हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के साथ मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि भिवानी स्टैंड से लेकर कच्चा बेरी रोड़ तक आरसीसी नाले का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग नए नाले के निर्माण पर होने वाले अनुमानित खर्च का ब्यौरा भी तैयार करें ताकि सरकार से इस खर्च की अनुमति ली जा सके। दूसरी ओर नगर निगम ने उक्त क्षेत्र में सफाई का कार्य आरंभ कर दिया है। कैप्टन मनोज कुमार ने झज्जर रोड़ टी-प्वाइंट से दुर्गा भवन मंदिर के बीच दोपहिया वाहनों के लिए बनाई जाने वाली पार्किंग का कार्य भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थान पर जो पेड़-पौधे है, उनकी सुरक्षा के लिए टी गार्ड भी लगाए जाए।

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि नागरिकों को व्यस्त बाजारों के समीप टू व्हीलर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के तहत स्थानीय झज्जर रोड के टी प्वाइंट से दुर्गा भवन मंदिर तक ऐेलीवेटिड रोड़ के नीचे दो पहिया वाहनों की पार्किंग बनाने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही लोगों को यहां पर पार्किंग की सुविधा मिलेगी। ऐलीवेटिड रोड़ के नीचे डिवाइडर हटाकर पार्किंग बनाई जा रही है। बीच में आने वाले पेड़ों को भी सुरक्षित रखा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सुगम आवागमन के दृष्टिïगत यातायात प्रबंधों में भी बदलाव किया गया है।

निरीक्षण के दौरान मनीष ग्रोवर ने दुकानदारों से भी फीडबैक लिया। अधिकारियों ने एलिवेटेड के नीचे बनने वाली पार्किंग को लेकर भी चर्चा की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने दुकानदारों से अपील की कि नालो पर पक्का निर्माण ना करें। पक्का निर्माण किए जाने पर सफाई में बाधा आती है।

नालों की सफाई के दौरान जेसीबी चलने से दुकानदारों को थोड़ी दिक्कत जरूर आएगी लेकिन राहत भी उन्हें ही मिलेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रणबीर सिंह दांगी, नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुन्दर सिंह व रमेश भाटिया आदि मौजूद थे।

Exit mobile version