Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम में चलते ट्रक में लगी भीषण आग…CNG सिलेंडर फटाड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

गुरुग्राम जिले के पलड़ा रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया और कुछ देर बाद उसमें जोरदार धमाका हो गया। हादसे के दौरान ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि ट्रक में सीमेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाला ज्वलनशील केमिकल भरा हुआ था। इसी कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सड़क को दोनों तरफ से बंद कर दिया।

ट्रक से उठने लगा था धुआं

जानकारी के अनुसार, ट्रक पलड़ा रोड से गुजर रहा था तभी उसमें अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर तुरंत ट्रक से नीचे कूद गया। कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

CNG सिलेंडर फटने से मचा धमाका

आग इतनी भीषण थी कि ट्रक में लगा CNG सिलेंडर भी इसकी चपेट में आ गया। इसके बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। केमिकल और CNG की वजह से आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version