Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

चटोरी रजनी पर टूटा दुखों का पहाड़, 17 साल के बेटे की एक्सीडेंट में मौत

यूट्यूब पर चटोरी रजनी नाम से मशहूर फूड व्लॉगर रजनी जैन के बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। तरण जैन की उम्र 17 साल की थी और खुद रजनी जैन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। रजनी जैन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेटे के दुखद निधन की खबर पोस्ट करते हुए लिखा है। बहुत दुखी मन से हम असहनीय समाचार शेयर कर रहे हैं। हमारे बेटे तरण जैन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

रजनी जैन ने इस जानकारी के साथ यह भी साझा किया है कि 19 फरवरी को दिल्ली के छतरपुर में तेरापंथ भवन में बेटे के लिए शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर रजनी जैन को सांत्वना दी जा रही है। उनके चाहने वाले प्रशंसकों ने उनके बेटे के निधन पर दुख व्यक्त किया है और वह शोक संदेश भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version