नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से आज जिला विकास भवन, रोहतक में एक मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए लगाया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में सफाई कर्मचारियों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर स्तर, नेत्र जांच, ईसीजी तथा अन्य पैथोलॉजिकल जांचें शामिल रहीं। विशेषज्ञ डाक्टरों व चिकित्सकीय टीमों ने कर्मचारियों को परामर्श एवं आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी तथा आवश्यक दवाईंया भी प्रदान की गई। इस स्वास्थ्य जांच शिविर की निगरानी विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक द्वारा की गई।
निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे शिविरों से न केवल बीमारियों का समय पर पता चलता है बल्कि कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होने यह भी कहा कि नगर निगम लगातार सफाई कर्मचारियों के कल्याण और सम्मान के लिए कार्य कर रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इसी दौरान नगर निगम के कर्मचारियो को वहां पर सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओ जैस कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना इत्यादि के बारे भी जानकारी दी गई ताकि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ ले सके। 

विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक ने कहा कि सफाई कर्मचारियो के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच करवाई जानी अतिआवश्यक हैं क्योकि सफाई कर्मचारियो का कार्य धूल-मिट्टी व कूड़े-कचरे से सम्बन्धित होने के कारण उनमें दमे/सांस की बीमारी व नाक, कान, गला, आंॅखे इत्यादि से सम्बन्धित बिमारियां होने की संभावना बनी रहती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!