नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम रोहतक द्वारा गांधी कैम्प क्षेत्र में चल रही डेयरियों के स्थानांतरण सम्बन्धि विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें निगम के अधिकारी एंव गांधी कैम्प क्षेत्र के डेयरी संचालक उपस्थित रहे। शहर की स्वच्छता तथा नागरिकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से रिहायशी क्षेत्र में चल रही डेयरियों को स्थानांतरित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। निगम द्वारा डेयरी काम्पलेक्स का निर्माण इसी उद्देश्य से किया गया है, ताकि डेयरियों से उत्पन्न गंदगी और अपशिष्ट जल को नियंत्रित किया जा सके तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण न फैले। नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि बताया कि निगम द्वारा डेयरी काम्लैक्स में डेयरी संचालको को सुविधा हेतु आवश्यक सुविधाएं जैसे कि जल व्यवस्था, अपशिष्ट जल निकासी प्रणाली, पशुओं के लिए उचित स्थान, गलियां, चारा मण्डी, लाईट इत्यादि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है तथा वहां पर विकास कार्य करवाये जा रहे है। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि अब नगर निगम उन डेयरी संचालको पर सख्ती करेगा जिनको कन्हेली डेयरी काम्पलैक्स में प्लाट आवंटित है परन्तु डेयरी संचालको द्वारा डेयरियो को कन्हेली डेयरी काम्पलैक्स में शिफ्ट नहीं किया गया है। वे तुरंत अपनी डेयरी को डेयरी काम्पलैक्स में शिफ्ट करने के लिए कार्य आरंभ करें अन्यथा नगर निगम द्वारा उनकी शहर में चल रही डेयरी को सील किया जायेगा, जिस संदर्भ में भू-शाखा एवं सफाई शाखा द्वारा पूर्व में भी नोटिस जारी किए जा चुके है। नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि निगम का यह कदम शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नगर निगम स्वच्छ, सुव्यवस्थित और प्रदूषण मुक्त रोहतक के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!