Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे सफाई कार्य में सुधार हेतु बैठक की गई आयोजित, गंदगी फैलाने वालो के किए जाये चालान:-डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।

नगर निगम, रोहतक शहर की सफाई व्यवस्था के प्रति काफी गंभीर है आज निगम आयुक्त की अध्यक्षता में सफाई कार्य की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम आयुक्त द्वारा आदेश दिए गए कि शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सफाई शाखा के अधिकारी/कर्मचारी फिल्ड में कार्य करें। प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई एवं कचरा उठान कार्य समय पर सुनिश्चित किया जाए। नागरिको से प्राप्त शिकायतो का तुरंत समाधान किया जाये तथा गंदगी फैलाने वालो के चालान किए जाये। निगम आयुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर रोहतक बनाना नगर निगम का प्रमुख लक्ष्य है। निगम नागरिकों के सहयोग से रोहतक शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में लगातार कार्यरत है। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए रखने के लिए सभी फील्ड स्टाफ जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। आमजन की भागीदारी स्वच्छता के कार्य में अत्यंत आवश्यक है, इसलिए लोगों को भी अपनी गली और मोहल्ले को साफ रखने में सहयोग देना चाहिए।

निगम आयुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने यह भी कहा कि घर-घर से कूड़ा लेने वाली एजेन्सी द्वारा सभी घरो पर RFID टैग लगाये जा रहे है। अभी तक निगम क्षेत्र में लगभग 25000 RFID टैग लगाये जा चुके है, इस कार्य में और अधिक तेजी लाने बारे एजेन्सी को निर्देश दिए जा चुके है। सभी नागरिको से भी पुनः अपील है कि वे अपने-अपने घर/दुकान/संस्थान पर RFID टैग अवश्य लगवाये व उसे खराब न करें क्योकि RFID टैग स्कैन करने उपरांत ही कूड़ा लिया जाना है जोकि सम्बन्धित एजेन्सी की जिम्मेदारी है। RFID टैग लगाने में पूर्ण सहयोग दें ताकि घर-घर से कूड़ा उठान का कार्य सुनिश्चित किया जा सके तथा किसी भी नागरिक को कूड़ा देने के कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Exit mobile version