Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गृहमंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में होने वाली कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई रद्- नहीं आए विज; तैयारियां थीं पूरी

रोहतक में आज गृहमंत्री अनिल विज के न आने की वजह से कष्ट निवारण समिति की बैठक रद् हो गई है। शहर के विकास भवन स्थित डीआरडीए के सभागार में वे लोगों की शिकायतें सुनने के लिए आने वाले थे।

अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए थे। बैठक की तैयारियां भी पूरी थीं। अब गृहमंत्री विज के न आने की वजह से शिकायतकर्ता लोगों का इंतजार और बढ़ गया है।

बैठक के रद् होने के व गृहमंत्री के न आने की वजह का कोई अधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है। वीरवार देर रात तक बैठक के रद् होने की कोई चर्चा नहीं थी, क्योंकि देर शाम ही डीसी रोहतक कैप्टन शक्ति सिंह ने आयोजन स्थल का मुआयाना किया था।

अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए थे। ऐसे में सुबह गृहमंत्री के आने का कार्यक्रम क्यों रद हुआ यह अभी पता नहीं चल सका है।

Exit mobile version