Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और मेयर राम अवतार वाल्मीकि की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक, हर 2 महीने में होगी निगम की मीटिंग

रोहतक। शहर के विकास कार्यों को गति देने और लंबित कार्यों पर चर्चा करने के लिए आज एक निजी रेस्टोरेंट में समस्त पार्षदों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और महापौर राम अवतार वाल्मीकि ने की।
बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों और लंबे समय से रुके हुए कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और महापौर राम अवतार वाल्मीकि ने सभी पार्षदों से उनके वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि नगर निगम से संबंधित बैठकों का आयोजन हर दो महीने में कम से कम एक बार जरूर किया जाएगा, ताकि शहर के विकास कार्यों की नियमित समीक्षा हो सके और पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को उचित मंच पर उठा सकें।
बैठक में लंबित विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य पार्षदों के बीच समन्वय स्थापित कर शहर के विकास कार्यों को गति देना रहा।

Exit mobile version