Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बालकपुरी महाराज के आशीर्वाद से विशाल स्वास्थ्य शिविर: स्वर्गीय माता शांति देवी की याद में चिकित्सा व रक्तदान शिविर, 238 मरीज लाभान्वित


सद्गुरुदेव श्रीस्वामी बालकपुरी जी महाराज की असीम कृपा से परम पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती शान्ति देवी जी की पुण्य स्मृति में पुरिधाम के पीठाधीश्वर श्री श्री १००८ महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी जी महाराज के सानिध्य में पुरिधाम प्रांगण में स्थित पुरिधाम धर्मशाला में श्री बाबा बालकपुरी जी धर्मार्थ औषधालय द्वारा प्रातः09 बजे विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा जाँच शिविर का उद्घाटन रोहतक के सी.एम.ओ डॉ रमेश कुमार जी ने किया।जाँच शिविर में नेत्र जांच व हड्डियों की जाँच कर मुफ्त औषधियां वितरित की गयी । नेत्र जांच के उपरांत निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।कुल 238 रोगियों की नेत्र जांच कर मुफ्त चश्में व औषधि दी गयी। इस अवसर पर 63 रोगियों की हड्डियों की जांच कर दवाई दी गयी।इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 44 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । श्रीमहाराज जी व मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया व प्रमाणपत्र के साथ हेलमेट देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एडवोकेट नवीन गुप्ता जी,कुलभूषण जैन उपस्थित हुए।डॉ विनीत गर्ग,डॉ दीपक,डॉ सुमन पहल,डॉ संगीता,डॉ रीति सैनी, एलटी सुकेश की टीम ने रोगियों की जांच की । इस अवसर पर पँ सुरेश वशिष्ठ,अजेश गुप्ता,मदन बजाज,विपिन शर्मा,मैनेजर लालापुरी, हरमीत काका,कार्तिकपुरी,शांतपुरी, सिमरणपुरी, प्रसन्नपुरी,करतार पुरी, आनंदपुरी,राजेन्द्र दुआ,सोनिया मौजूद रहे। इस अवसर पर पुरिधाम धर्मशाला में संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ का भी आयोजन किया जा गया।संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ ओजस्वी कर्मठ युवा संत बाबा कार्तिकपुरी जी ने किया ।सुन्दरकाण्ड पाठ शनिवार शाम 04 बजे आरम्भ हुआ।इस अवसर पर अपनी दिव्य ओजपूर्ण वाणी से उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं को सुन्दरकाण्ड के पाठ का रसास्वादन करवाया ।इसके पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया

Exit mobile version