Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास भीषण आग..आसमान तक उठीं लपटें

हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के नजदीक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेज थी कि लपटें आसमान तक उठती नजर आईं, जबकि घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग बुझाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।

Exit mobile version