Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, तीन कोच जलकर खाक

शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में आग लग गई। ट्रेन के तीन जनरल एसी कोच आग की चपेट में आ गये। जिनमें 125 यात्री सवार थे। हादसा सरहिंद जंक्शन के आउटर पर हुआ। हादसे में बिहार की रहने वाली जीरा देवी गंभीर रूप से झुलस गई।

जिसके बाद तुरंत ट्रेन को सरहिंद जंक्शन के आउटर पर ब्राह्मण माजरा फ्लाई ओवर के नीचे रोक दिया गया। तब तक कोच संख्या 19 में लगी आग से कोच नंबर 18 और 20 भी आंशिक रुप से चपेट में आ गए थे।

ट्रेन रोकने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में बिहार के छपरा जिले के सदवाही की रहने वाली जीरा देवी झुलस गई। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजपुरा के एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले रेल कर्मियों ने यात्रियों व स्थानिय निवासियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। सरहिंद फायरब्रिगेड को आग की सूचना 7-36 पर मिली तथा दो गाडिय़ों को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया तथा मंडी गोबिंदगढ़ से एक फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर बुलाया गया।

जिन्होंने करीब साढे तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में यात्रियों का सामान जल कर राख हो गया। ट्रेन में दिवाली और छठ पूजा के लिये बिहार में अपने घर जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा थी।

आग की चपेट में आने वाले तीन कोच में 125 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि बिहार के छपरा जिले के सदवाही की रहने वाली एक महिला जीरा देवी आग की चपेट में आने से झुलस गई। जीरा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजपुरा के एक निजी अस्पताल के लिये रैफर कर दिया गया।

ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही अंबाला डिवीजन के डीआरएम विनोद भाटिया मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। डीआरएम ने तत्काल जांच के आदेश दे दिये हैं।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग की चपेट में आये तीन कोच व जनरेटर कार को अलग कर ट्रेन को सरहिंद से रवाना कर दिया गया।

Exit mobile version