रेलवे स्टेशन पर रोज हजारों लोग ट्रेन पकड़ते हैं, लेकिन हाल ही में ऐसा वाकया हुआ, जिसे देखकर लोगों की सांसें अटक गईं! सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स अपने पालतू कुत्ते को जबरदस्ती चलती ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसकी गले की रस्सी छूट गई और वह सीधे पटरी पर जा गिरा. यह डरावना मंजर देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग चौंक गए और कुछ ने कुत्ते को बचाने के लिए भागना शुरू कर दिया.

घटना झांसी रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है, जहां एक शख्स अपने गोल्डन रिट्रीवर डॉग को जबरदस्ती राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश कर रहा था. जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी, डरा-सहमा कुत्ता कूदने से पीछे हटने लगा. अचानक कुत्ते का बैलेंस बिगड़ा और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप में जा गिराता है. यह डरावना मंजर देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग चौंक गए और कुछ ने कुत्ते को बचाने की कोशिश की. हालांकि वीडियो के अंत में यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि कुत्ते का क्या हुआ.

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कुत्ते को सही सलामत बाहर निकाल लिया और उसे उसके मालिक को सौंप दिया.

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों ने मालिक की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर किया और इसे ‘जानवर के साथ अत्याचार’ बताया. एक यूजर ने लिखा ‘कुत्ते ने इंसान से ज्यादा अक्ल दिखाई, लेकिन मालिक उसे जबरदस्ती ट्रेन में चढ़ाने पर तुला रहा.’ दूसरे ने गुस्से में कहा ‘कुछ लोगों को पालतू जानवर रखने का हक ही नहीं है.’ वहीं, कुछ लोग कुत्ते की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए और पूछने लगे ‘क्या कुत्ता बच गया?’

इस वीडियो को देखने के बाद पेट लवर्स में गुस्सा है और वे इसे कुत्ते के मालिक की लापरवाही बताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!