गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-56 में एक व्यक्ति द्वारा शेविंग ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की है।
सेक्टर-56 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के रहने वाले 37 वर्षीय पी. कर्मकार के रूप में की गई।
पुलिस ने बताया कि पी. कर्मकार कुछ महीने पहले गुरुग्राम आया था। उसकी एक बड़ी बहन सेक्टर-64 में रहती है। यह उसी के घर में रह रहा था।
बहन के अनुसार, पी. कर्मकार मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार रात उसने शेविंग ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी सुखपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

