Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के स्कूलों में बड़ा बदलाव ‘लकड़ियों पर बनेगा मिड-डे मील!

हरियाणा में मिड-डे मील योजना को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए शिक्षा विभाग ने अहम निर्देश जारी किए हैं।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यदि स्कूलों में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाती है, तो मिड-डे मील तैयार करने के लिए वैकल्पिक रूप से लकड़ी का उपयोग किया जा सकता है, ताकि विद्यार्थियों के भोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मौलिक शिक्षा हरियाणा के निदेशक की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित गैस एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए और योजना को निरंतर जारी रखा जाए।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नियमित रूप से मिड-डे मील उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ऐसे में आवश्यक होने पर अस्थायी रूप से लकड़ी का उपयोग कर भोजन तैयार किया जा सकता है, ताकि योजना प्रभावित न हो।

इस निर्देश के बाद जिला स्तर पर भी अधिकारियों ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों को मिलने वाला भोजन बाधित नहीं होना चाहिए और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Exit mobile version