Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत मे एक बड़ा हादसा : गन्नौर के एक निजी स्कूल की छत गिरी ,35 बच्चे व एक क्लास टीचर घायल

सोनीपत की गन्नौर तहसील के बाय गांव में जीवानंद मॉडल पब्लिक स्कूल की छत गिर गई। हादसे में तीसरी, चौथी कक्षा के बच्चे,अध्यापक और छत पर मिट्टी डाल रहे मजदूर दब गए। चीख पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे बच्चों समेत 35 लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई।

उसके बाद स्कूल प्रबंधक और बाकी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।आसपास के लोगों की मदद से सभी को निकाला गया और नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां 28 से ज्यादा लोगों की एंट्री हुई है, 7 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि स्कूल की छत कच्ची थी। 2 दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण वह काफी जर्जर हो चुकी थी। इसके चलते स्कूल प्रशासन छत पर मिट्टी डलवाने का काम करवा रहा था। जैसे ही मजदूरों ने मिट्टी डालनी शुरू करी, वह नीचे गिर गई।

हादसे के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। स्कूल में पढ़ रहे बाकी सभी बच्चों को स्कूल की ही बस से घर छुड़वाया गया। सा‌थ ही सभी बच्चों के अभिभावकों को मैसेज करके हादसे के बारे में सूचित भी किया गया।

Exit mobile version