Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया: एकतरफा प्यार में उठाया खौफनाक कदम; पुलिस ने लिया हिरासत में

गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 107 की सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में एक नाबालिग लड़की को संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जला दिया गया। घटना सुबह 11 बजे की है। ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी के सोलेरो के A8 की पहली मंजिल के 104 फ्लैट नंबर में लड़की का जली हालत में शव मिला है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एक नाबालिग युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की को जिंदा जला दिया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है। इस वारदात को अंजाम देने वाला युवक भी नाबालिग है। गुरुग्राम पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी है। नाबालिग युवक को हिरासत में लिया गया है। नाबालिग लड़के के दो दोस्तों को पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया है। डीसीपी वेस्ट और पुलिस कमिश्नर भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

Exit mobile version