टीवी इंडस्ट्री की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और होस्ट-स्क्रीनराइटर हर्ष लिम्बाचिया साल 2025 में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। भारती सिंह ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है।
टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक, भारती और हर्ष के घर इस बार भी खुशियों की बहार है। पहले से ही एक बेटे गोला के माता-पिता, अब उनके परिवार में एक नया सदस्य शामिल हो गया है। इस खुशखबरी के बाद फैन्स सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे हैं और खुशी जता रहे हैं।
बता दें की भारती और हर्ष के पहले बेटे गोला का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ था। साल 2025 में इस कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैन्स के साथ साझा किया था।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया दोनों ही भारतीय टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सेलिब्रिटी कपल हैं। दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद 2017 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद उन्होंने पहला बच्चा गोला पाकर परिवार को और भी खुशियों से भर दिया था। फिलहाल ये कपल कॉमेडी शो और अपनी प्रोडक्शन कंपनी H3 के लिए जाना जाता है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार सुबह भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि उसी दिन उन्हें शो की शूटिंग के लिए सेट पर आना था, लेकिन शूट से पहले ही वॉटर ब्रेक होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी डिलीवरी हुई। इस खबर की भनक शुरुआत में शो के कंटेस्टेंट्स को भी नहीं थी। जब यह खुशखबरी सेट पर पहुंची तो जन्नत जुबैर, तेजस्वी प्रकाश, ईशा सिंह, ईशा मालवीय समेत सभी सितारे हैरान रह गए। बाद में कृष्णा अभिषेक ने बताया कि उनकी भारती से वीडियो कॉल पर बात हुई है और मां-बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
खुशखबरी मिलते ही ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की पूरी कास्ट झूम उठी। कृष्णा अभिषेक, अली गोनी, विवियन डिसेना समेत कई सितारों ने पपाराजी को मिठाई खिलाई। कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने भी भारती की हेल्थ को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि सबकुछ बिल्कुल ठीक है। कृष्णा और अली गोनी ने हंसते हुए कहा, “हम मामा बन गए हैं।” वहीं तेजस्वी प्रकाश, ईशा मालवीय, ईशा सिंह, जन्नत जुबैर और देबीना बनर्जी ने खुशी जताते हुए खुद को मौसी बताया।
जब पपाराजी ने सेट पर मौजूद सितारों को भारती सिंह के बेटे के जन्म की जानकारी दी, तो कई लोग यकीन ही नहीं कर पाए। सभी के चेहरे पर हैरानी के साथ-साथ खुशी भी साफ नजर आई। गौरतलब है कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया पहले से ही बेटे गोला के माता-पिता हैं। अब दूसरे बेटे के आगमन से उनके परिवार में खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

