इंदिरा कॉलोनी हिसार रोड रोहतक सीएम एनाउंसमेंट 2016 के तहत अंडरपास निर्माण कार्य शुरू करने के सम्बन्ध में।
महोदय जी,
माननीय मुख्यमंत्री जी निवेदन यह कि हिसार रोड पर इंदिरा कॉलोनी-श्याम कॉलोनी के पास अंडरपास बनने जा रहा है । जिससे आसपास की 15 कॉलोनीवसीयो को आने जाने के सहूलियत मिलेगी व साथ में 3 किलोमीटर, समय की भी बचत होगी।8 स्कूलों के विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना आसान होगा।इन कॉलोनी के लोगों को होगा फायदा : हिसार रोड की इंदिरा कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, सूर्या कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, जेपी कॉलोनी, संजय कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, कुताना बस्ती, गोकर्ण एरिया की रूप नगर, शौराकोठी, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, सैनीवास आदि कॉलोनियों के लिए यह सीधा रास्ता है।इस अंडरपास की माँग कई सालो से उठाई जा रही है ।2016 माननीय पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर हरियाणा सरकार द्वारा सीएम एनाउंसमेंट के तहत इंदिरा कॉलोनी-श्याम कॉलोनी के पास रोहतक-जिंद रेलवे ट्रैक पर अंडरपास बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए सीएम घोषणा 17496/ वर्ष 2016 के ज़रिए पहले चरण में मई 2022 पीडब्ल्यूडी ने रेलवे के खाते में 2.79 करोड़ रुपए की राशि जमा कराई थी। इसके बावजुद भी निर्माण के लिए कार्य अभी तक शुरू नही किया गया है। इंदिरा कॉलोनी के पास अंडरपास का निर्माण होने से हजारो लोगो को राहत होगी।
इससे करीब 88 हजार की आबादी को आवागमन में आसानी होगी। आप से समस्त कॉलोनी वासी अनुरोध करती है कि आप इसके जरूरी प्रक्रिया जल्द पूरा करके अंडरपास निर्माण प्रोजेक्ट को गति को जल्द से जल्द निर्माण कार्य को शुरू करे ।
