शहर के माडल टाउन थाना क्षेत्र से एक महिला और शहर थाना क्षेत्र के स्कूल में गई एक छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि वह परिवार के साथ माडल टाउन थाना क्षेत्र में रहते है।
24 अगस्त की रात को उनकी 28 वर्षीय पत्नी अचानक लापता हो गई। उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया, जिसके बाद बुधवार को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर अलवर जिला के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी शहर के एक स्कूल में पढ़ती है।
25 अगस्त को वह घर से स्कूल में गई थी, लेकिन छुट्टी होने के बाद वापस नहीं लौटी। शाम तक छात्रा के वापस नहीं लौटने पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। परिजनों ने एक युवक पर उनकी बेटी का अपहरण करने का संदेह जताते हुए शहर थाना में शिकायत दी है।
