Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम के कोन में मिली इंसान की कटी उंगली, मचा हड़कंप; आधी खा लेने पर पता चला

अगर आप भी आइस्क्रीम खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइए। मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ऑनलाइन मंगाई गई एक आइस्क्रीम में इंसान की उंगली का टुकड़ा निकला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के मलाड इलाके में ऑनलाइन ऑर्डर की गई एक आइस्क्रीम के कोन के अंदर इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला है।

महाराष्ट्र मुंबई के मलाड इलाके में एक युवक को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद युवक मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा। मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मलाड पुलिस ने दी है।

युवक ने दावा किया है कि उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी, पर जैसे ही उसको लगा की कुछ गड़बड़ है उसने आइसक्रीम में देखा की एक इंसानी कटी हुई उंगली है। वहीं पुलिस ने कहा कि एक युवक को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद युवक मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची।

मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है और आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है। ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ (27) ने बुधवार को एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है। युवक ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा था। सेराओ पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

FPJ के अनुसार सुबह उनकी बहन ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए किराने का सामान ऑर्डर कर रही थी, तभी उन्होंने उससे तीन बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम को लिस्ट में शामिल करने के लिए कहा। जब आइसक्रीम डिलीवर हुई तो उन्होंने कोन खोला और उसमें उंगली का टुकड़ा निकला। उन्होंने घटना की जानकारी मलाड पुलिस को दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई, उसकी भी तलाशी ली जाएगी।

Exit mobile version