Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भालौठ माइनर में नयाबांस गांव के नजदीक मिला एक मानव कंकाल

भालौठ माइनर में नयाबांस गांव के नजदीक एक मानव कंकाल मिला है। सांपला पुलिस फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी डिविजन (एफएसएल) की टीम के साथ मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया। अब डीएनए जांच के बाद पता चल सकेगा कि कंकाल महिला का है या पुरुष का।

सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि नयाबांस गांव के नजदीक माइनर की टेल पर मानव कंकाल पड़ा है। पुलिस की टीम फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। माइनर के पास एक मानव खोपड़ी व रीढ़ की हड्डी पड़ी थी। हाथ व पैरों की हड्डी नहीं मिली। अब कंकाल को पीजीआई के फोरेंसिक विभाग में जांच के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version