Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

यमुनानगर में भीषण सड़क हादसा, लाल डांग पर ट्रक के नीचे दबने से 4 लोगों की मौत; मौके पर मचा कोहराम

हरियाणा के यमुनानगर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर लाल डांग के पास ट्रक के नीचे दबने से चार लोगों की मौत हो गई। 2 बाइकों पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मक्का लदा ट्रक बेकाबू हो गया और फिर उसने बाइक सवारों को कुचल दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना यमुना नगर जिले में हिमाचल बॉर्डर पर लाल डांग की बताई जा रही है।  हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से मक्की लोड कर यमुनानगर की ओर आ रहा था।  इस दौरान रास्ते में बाइक पर 5 लोग सवार होकर जा रहे थे। वहीं ढलान से उतरते समय मक्के से भरा ट्रक बेकाबू हो गया और फिर उसने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में  दो पुरुष और दो लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि घायल महिला को रेफर किया गया है।

वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया जा रहा है। हादसे का मंजर देख लोगों की रुह कांप गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

Exit mobile version