महेंद्रगढ़-कनीना सड़क मार्ग पर गांव उन्हाणी के पास देर रात लगभग 2 बजे तेज रफ्तार कार डंपर में घुस गई, कार में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह पिचक गई। 5 घंटे बाद कार की खिड़कियों को कटर से काटकर शवों बाहर निकाले तथा सभी को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों में गुरुग्राम के गांव सिकोपुर का गौरव व सचिन, फरुखनगर का कंवरपाल और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का अंकित शामिल है जो गांव निम्बेहड़ा में कुआं पूजन कार्यक्रम के लिए आए थे। थाना इंजार्च अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 4 दोस्त गुरुग्राम से महेंद्रगढ़ जिले के गांव निम्बेहड़ा में कुआं पूजन कार्यक्रम में आए थे। गौरव की बुआ की लड़की के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात को करीब 2 बजे चारों वर्ना गाड़ी में सवार होकर वापस गुरुग्राम जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि उन्हानी गांव के पास नहर के नजदीक रोड टूटा हुआ है। वहां पर बड़ी-बड़ी टाइलें लगी हुई हैं। इन टाइलों में कार ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। इससे आगे जा रहे डंपर में कार घुस गई। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए थे। पहले क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद कार की खिड़कियों को कटर से काटकर उसके अंदर से चारों लोगों को निकाला।

मौके से मिले आधार कार्डों से ही मृतकों की पहचान हुई है। गौरव (25) प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। वह तीन में सबसे बड़ा था। उसका एक बेटा और 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी 5, छोटी बेटी 3 और बेटा 2 साल का है। वहीं सचिन (27) होम इंटीरियर और जिम चलाता था। उसका 3 साल का बेटा है। वहीं कंवरपाल (24) की 1 मार्च को ही शादी हुई थी

वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। अंकित (29) गुरुग्राम में हीरो होंडा सुपर लेबोरेटरी में जाब करता था। कंवरपाल गौरव की बुआ का लड़का था। वहीं सचिन रिश्ते में गौरव का भतीजा लगता था। समाचार लिखे जाने तक शवों का पोस्ट मार्टम नहीं हो पाया था तथा पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!