हरियाणा में करनाल के युवक की अमेरिका में मौत हो गई। उसके रूममेट के मुताबिक वह रात को खाना खाकर सोया और सुबह नहीं उठा। जिसके बाद उसकी मौत का पता चला। उसके दोस्त ने परिवार को युवक की मौत की जानकारी दी।
करनाल। करीब ढाई साल पहले अमेरिका गए जुंडला निवासी जसबीर उर्फ गगन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रात को वह खाना खाकर सोए थे। सुबह लोगों ने उन्हें मृत पाया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। उन्होंने सरकार से अपील कि है कि उनके बेटे का शव भारत लाया जाए। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।
परिवार के अनुसार, जसबीर उर्फ गगन अपने दोस्तों के साथ पीजी में रहता था और एक होटल पर काम करता था। हर रोज सुबह उसका फोन आता था। शनिवार को उसका फोन नहीं आया तो उन्होंने एक घंटा इंतजार किया। जब वह उसके पास फोन करने लगे तो उसके ही फोन से उनके पास काॅल आई। जिसमें गगन के दोस्त ने बात की और बताया कि गगन की हार्टअटैक से मौत हो गई है। गगन के पिता की चार साल पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार में उसका भाई और मां रह गए हैं।
