Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: पत्नी गई थी मायके पीछे से युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

शहर के गढ़ी मोहल्ले में एक युवक अनिल (28, टाटा मैजिक चालक) ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुबह मृतक के भाई सुनील ने फंदे पर शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। मृतक के भाई सुनील ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई हैं, अनिल टाटा मैजिक चलाता था, जो घर में सबसे नीचे वाले हिस्से में रहता था। उसकी पत्नी मायके गई थी। सुबह देखा तो अनिल का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। उन्हें नहीं पता कि अनिल ने आत्महत्या क्यों की। मायके से उसकी पत्नी को बुलाया गया। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश सैनी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि गढ़ी मोहल्ले में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। इंदिरा कॉलोनी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई गई। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

Exit mobile version