Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: शिव कॉलोनी में दाेस्तों के कमरे में फंदे पर लटका था युवक का शव

शिव कॉलोनी में 21 वर्षीय सचिन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सचिन के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आराेप लगाया है। थाना सिटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार मूलरूप से घिलौड़ निवासी सचिन हिसार रोड स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। सचिन का बुधवार को उसके दोस्तों के कमरे में शव मिला है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले के बारे में परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सचिन के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर जांच आगे बढ़ेगी।

Exit mobile version