रोहतक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक प्रोजेक्ट के साथ रोहतक के लोगों को सविधा देने के लिए रेलवे मंत्रालय ने पांच नए प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। राज्य के लोक निर्माण विभाग व रेलवे विभाग के आपसी सहयोग से सेक्टर 6 तक ग्रीन बेल्ट, पार्किंग, लाइट व्हीकल की क्रॉसिंग और फुटपाथ की सुविधा मिलेगी। रेलवे मंत्रालय की ओर से मांगे मानने के बाद पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व रेलवे के अधिकारियों का आभार जताया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं।
देश के पहले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक प्रोजेक्ट के साथ सड़क का कार्य पहले ही मंजूर हो चुका है, जिसे आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा। गांधी कैम्प के कुछ हिस्से में सड़क बनाई जा चुकी है। पूर्व मंत्री ग्रोवर की मांग पर अमल करते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से जनहित में रेलवे मंत्रालय को कुछ प्रस्ताव भेजे गए थे , जिसे रेलवे ने मंजूर कर लिया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ श्रीनगर कॉलोनी से सेक्टर 6 तक करीब 10 फुट चौड़ा फुटपाथ बनाया जाएगा ताकि लोगों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के नीचे खाली जगह पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी ताकि इस प्रोजेक्ट को और अधिक सुंदर बनाया जा सके। ट्रैक के दोनों ओर बाजार होने की स्थिति के चलते स्कूटर की पार्किंग सुविधा भी मिलेगी। वहीं, इस पूरे ट्रैक के दोनों ओर करीब एक दर्जन चौड़ी गलियां है, जिन्हें विभिन्न कालोनियां एक दूसरे को जोड़ती हैं। इन गलियों को क्रॉस करने के लिए भी रेलवे ने मंजूरी दे दी है, वही कार, जीप , स्कूटर जैसे लाइट व्हीकल के लिए भी क्रॉसिंग रहेगी। पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि रोहतक के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध है और जनहित में हर मांग को पूरा करवाया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!