Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम में युवती की चाकू से गोद कर हत्या:शादी का दबाव बना रहा था; हत्यारे से भिड़ी मां, मर्डर का LIVE सीसीटीवी

गुरुग्राम के मुल्लाहेड़ा में एक युवती की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवती अपनी मां के साथ गली में थी। उसकी युवक के साथ किसी बात को लेकर तकरार होती है। इसके बाद युवक उसको चाकू घोंपना शुरू कर देता है। कुछ देर बाद युवती जमीन पर गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है।

इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। साथ खड़ी महिला युवक काे पकड़ लेती है। युवक का कुर्ता युवती के खून से सना हुआ है। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय नेहा के तौर पर हुई है। चाकू मारने वाले युवक का नाम राजकुमार बताया जा रहा है। युवक ने मां बेटी को रास्ते में रोका और युवती को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया।

आस पास के लोगो के मुताबिक आरोपी युवक कई दिनों से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। पूरी घटना से इलाके में सनसनी फेल गई है। वही चाकू मरने के बाद मृतका की माता ने आरोपी युवक को पकड़ा कई चप्पलें भी मारी। इसकी वीडियो आस पास के लोगों ने बना ली। आरोपी युवक राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version