Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणावासियों को सौगात, डेढ़ साल बाद फिर से शुरू होंगे राशन कार्ड बनने!!

हरियाणा में लगभग डेढ़ साल से लोगों के राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। एक लंबे वक्त के बाद कुरुक्षेत्र और सिरसा में तो यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन बाकी जिलों के लोगों का इंतजार अभी समाप्त नहीं हो रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पूरे प्रदेश में राशन कार्ड बनाए जाने की फाइल सरकार के पास भेज दी है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद राज्य में नए राशन कार्ड बनेंगे। आपको बता दें कि सभी राशन कार्ड ऑनलाइन बनेंगे। विशेष बात यह है कि BPL और AAY कार्ड परिवार पहचान पत्र में दर्ज कराई गई आय के अनुसार ही होंगे. जिन परिवारों की सालाना आय 1.20 से 1.80 लाख रूपये है उनके बीपीएल कार्ड बनेंगे।

जो भी राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। राज्य सरकार ने परिवार पहचान पत्र के कारण नए राशन कार्ड पर फरवरी 2022 में प्रतिबंध लगा दिया था। अब तक राज्य में लगभग 67 लाख परिवार पहचान पत्र बनवा चुके हैं जबकि राशन कार्ड केवल 27 लाख ही थे. शादी होने के बाद ससुराल आने वाली महिलाओं के ढाई साल से राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ पा रहे हैं। इसी कारण उनके वोटर कार्ड भी नहीं बन पाए क्योंकि वोटर कार्ड के लिए दो पहचान पत्र की आवश्यकता होती है।

राशन कार्ड और वोटर कार्ड न होने के कारण मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इसी वजह से युवाओं को नौकरियों के लिए अप्लाई करने में भी समस्या आ रही है। जिन बच्चों का जन्म इस बीच हुआ है उनका नाम भी नहीं जुड़ पाया है, जिससे परिवारों को उन बच्चों के नाम का राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

Exit mobile version