Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा रोडवेज जागृति मंच रोहतक डिपो कमेटी द्वारा एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमें जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी ने भी शिरकत की

हरियाणा रोडवेज जागृति मंच रोहतक डिपो कमेटी द्वारा एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमें जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी ने भी शिरकत की । इस मीटिंग का संचालन रोहतक डिपो सचिव संदीप खोखर ने की और मीटिंग की अध्यक्षता राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह व राज्य सचिव अजमेर सिंह ने की । मीटिंग के दौरान डिपो स्तर पर चालक परिचालक कर्मचारियों को आने वाली दैनिक समस्याओं के निवारण के लिए विचार विमर्श करके आगामी रणनीति बनाई गई । मीटिंग के दौरान डिपो प्रधान दिनेश सैनी ने बताया कि रोहतक डिपो के ड्यूटी सैक्शन में कार्यरत ड्यूटी इंस्पेक्टर और ड्यूटी क्लर्कों द्वारा मार्ग पर ड्यूटी करने वाले चालक परिचालक कर्मचारियों को नाजायज रूप से परेशान किया जा रहा है और डिपो महाप्रबंधक द्वारा इन कर्मचारियों को बदला नहीं जा रहा है । डिपो सचिव संदीप खोखर ने बताया कि दिल्ली से हिसार मार्ग का सर्वे किया जाए, कर्मचारियों के लम्बित ए सी पी लगाया जाए, रोहतक से चंडीगढ़ मार्ग पर रात्रि ठहराव पर जाने वाली बसों को पुन चलाया जाए, ड्यूटी सैक्शन द्वारा ड्यूटी रोटा दोपहर 02 बजे तक ग्रुप में डाला जाए, ड्यूटी सैक्शन में सीनियर निरीक्षक को कार्य निरीक्षक लगाया जाए तथा सीनियर उप निरीक्षक को कार्य लिपिक लगाया जाए, रोहतक से डबवाली रात्रि ठहराव पर चलने वाली बस को पुन की भांति रोहतक से ही चलाया जाए, कर्मचारियों की सुविधा के लिए विश्राम गृह में लॉकर की सुविधा दी जाए, रोहतक से गांव बखेता रात्रि ठहराव को पुन चलाया जाए, मेडिकल आधार पर चल रहे वरिष्ठ कर्मचारियों को दोबारा लाईट ड्यूटी पर लगाया जाए, जिन कर्मचारियों की एल टी सी नहीं मिली है, उन्हें एल टी सी का लाभ दिया जाए और मुख्यालय के आदेशानुसार जिन कर्मचारियों को अन्य ब्रांचों में छह मास से अधिक हो चुके है, उन्हें उनके मूल पद पर लगाया जाए तथा कर्मचारियों के लम्बित केसों का निपटारा मुख्यालय की हिदायत अनुसार तीन मास के अंदर अंदर किया जाए तथा अन्य सभी मुद्दों पर कार्यवाही की जाए । तदोपरांत यूनियन द्वारा उपरोक्त सभी मांगों पर कार्यवाही करने के लिए मांग पत्र डिपो महाप्रबंधक ना होने पर कार्यालय की डायरी नंबर में दिया गया और डिपो प्रशासन को यह अवगत करवाया गया कि आने वाली 31 मार्च 2024 तक सभी मांगों पर बिंदूवार कार्यवाही करके चालक परिचालक कर्मचारियों को उनके देय लाभ दिए जाएं, अन्यथा डिपो प्रशासन द्वारा यूनियन द्वारा दिए गए मांग पत्र पर कार्यवाही ना करके कर्मचारी विरोधी और यूनियन विरोधी नीति अपनाने के आरोप में आने वाली 01 अप्रैल 2024 को प्रात: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक लगातार 2 घंटे तक सांकेतिक धरना किया जाएगा । जिसकी जिम्मेवारी डिपो प्रशासन के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी । आज की मीटिंग के दौरान राज्य कमेटी से सुरेश सैनी हांसी सब डिपो, संदीप खटकड़ कैथल , विनोद एडवोकेट दिल्ली, बलकार सिंह कुरुक्षेत्र, रामधन खेड़ा गुरुग्राम,राजबीर लीलवान करनाल, करनाल डिपो प्रधान लाभ सिंह, सुरेंद्र जांगड़ा हिसार , हिसार डिपो प्रधान जितेंद्र शर्मा,विरेंद्र रूहल कैथल, सुखविंद्र भूंगला भिवानी,अमरजीत सैनी जींद, अभिषेक शर्मा कैथल और रोहतक डिपो से दिनेश सैनी, संदीप खोखर, मनजीत सिंह, प्रमोद कुमार, प्रवीन कुमार, जगबीर सिंह, दिनेश कुमार, अजय कविराज, मुकेश सिंह, राजेश मोखरा, संजय बल्हारा, रविंद्र अहलावत तथा अन्य चालक परिचालक कर्मचारी मौजूद रहे ।

Exit mobile version