रोहतक के ठाकुर मंदिर में 11सितम्बर को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
ठाकुर मंदिर, किला मोहल्ला में इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसका उद्धघाटन महंत बसंत दास जी करेंगे।
इस शिविर में डॉ सर्वपाल सिंह नेत्र, डॉ विकास कक्कड़ ई एन टी, डॉ अरुज खुराना नेत्र, डॉ भूषण कथूरिया ई एन टी कैंसर, डॉ रोहित अरोड़ा मेडिसिन, डॉ पूनम स्त्री रोग, डॉ रमनीक दंत रोग, डॉ पिंकी मोटापा रोग विशेषज्ञ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
इस शिविर में दवाइयाँ, चश्मे, डेंटल एकसरे, बी पी, शुगर चैकअप आदि सेवाएं निशुल्क होंगी। एम्बुलेंस सेवा भी निशुल्क होगी।

