Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शादी से कुछ दिन पहले दूल्हे ने दहेज की डिमांड के चलते बारात लाने से किया मना- क्रेटा गाड़ी, बुलेट और ब्रांडिड सामान देने की डिमांड रखी

करनाल के कुंजपुरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर 7 के खिलाफ दहेज मांगने का केस दर्ज किया है। 11 फरवरी को सोनीपत के दतौली गांव से करनाल के कलवाहेड़ी गांव में बारात आनी थी। विवाह की पूरी तैयारी हो चुकी है। सामान आ चुका है, कार्ड बंट चके थे। दूल्हे पक्ष ने क्रेटा व बुलेट की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से मना कर दिया। लड़की के पिता ने पंचायत की। बात न बनने पर पुलिस को शिकायत देकर दूल्हे समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसपी हिमांद्री कौशिक करेंगी।

लड़की के पिता से मिली जानकारी के अनुसार उनके दो लड़के व दो लड़कियां है। उनकी बेटी मंजू सबसे छोटी है। मंजू ने 12वीं पास करने के बाद इलेक्ट्रीशियन का डिप्लोमा आईटीआई करनाल से किया हुआ है। गांव दतौली तहसील गन्नौर जिला सोनीपत निवासी सतीश पुत्र मेघ सिंह व संजय पुत्र दया सिंह ने उसकी बेटी मंजू के लिए सलिन्द्र को बताया। जो पांच भाई हैं और उनका पिता नहीं है। लड़का बिजली निगम में क्लर्क के पद पर स्थाई लगा हुआ है, जिसकी ड्यूटी खरखोदा है। उसका एक भाई सुधीर उर्फ पप्पू रेलवे में नौकरी करता है। उसका सारा परिवार बिना दान दहेज के रिश्ता करने के लिए तैयार हो गया।

वरियाम ने कहा कि दोनों की बात पर यकीन करके बेटी मंजू के रिश्ते की हां कर दी। करीब 6 माह पहले मेरे घर पर सुधीर उर्फ पप्पू व अन्य लड़की को देख गए। इसके बाद वे अपने लड़के नवीन, भाई सुरेश व विचौलिये संजय के साथ जाकर लड़के के घर पर पूरी बातचीत करके आया। यहां उसने कहा कि उसके पास देने को कुछ नहीं है। अगर आप लोगों की कोई मांग हो तो बताओ इस पर सभी ने कहा था कि हम तो दहेज के खिलाफ है।

दोनों तरफ से रिश्ता पक्का होने के बाद आपस में बाते होती रही तो उसके बाद लड़के शलिन्द्र, यशवन्त व शकुन्तला ने कहा कि वह सारा सामान व उच्च क्वालिटी का ब्रांडिड लेंगे और अपनी पसन्द का लेंगे। आप हमें नकद पैसे दे देना, हम सारा सामान सोनीपत से अपनी मर्जी का खरीदेंगे। इस पर मैनें मना कर दिया। रिश्ता ना करने की बात कही तो दोषीगण ने याचना करते हुऐ कहा कि हम से गलती हो गई भविष्य में हम इस प्रकार की बात नहीं कहेंगे।

11 फरवरी शादी की तारीख पक्की हो गई और तीन फरवरी को सगाई। इसके बाद शलिन्द्र, सुरेन्द्र व यशवन्त का फोन आया कि हमारे 200 बराती आएंगे और बुलेट मोटरसाइकिल चाहिए। इस पर मैने उन्हें कहा कि मेरी इतनी हैसियत नहीं है। अपने हिसाब से सामान देगा। उसके बाद शकुन्तला व निर्भय का फोन आया कि आप का घराना बहुत बड़ा है।

हमारा लड़का भी सरकारी नौकरी में है तुम्हें जैसे हम कहते हैं वैसा सामान देने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस बारे मैने बिचौलियों से बात की तो उन्होंने कहा कि आप शादी की तैयारी करो चिंता मत करो। हम उनको समझा देंगे। शादी की सारी तैयारी हो चुकी है, हलवाई कर दिया। सोने चांदी के जेवर खरीद लिए, शादी में देने का सारा सामान फर्नीचर आदि खरीद लिया।

शादी के कार्ड छपवाकर बांट भी दिए तो हमारे पास 24 जनवरी को यशवंत उर्फ पिंकू आया और कहने लगा कि वे करनाल एरिया में शादी के कार्ड बांटने आया था। जो सामान देने के लिए खरीद कर रखा हुआ है। उसे देख कर यशवन्त ने कहा कि आप ने फ्रीज तो छोटा खरीदा है और वो मुझे जबरदस्ती कुन्जपुरा रोड करनाल में राजिन्द्रा इलेक्ट्रॉनिक्स पर ले गया। वहां पर उसने बड़ा फ्रीज व स्प्रीट हायर का एसी खरीद लिया। मेरे पास तो पैसे भी नहीं है तो उसने कहा कि कोई बात नहीं आप मुझे घर जाकर पैसे दे देना।

मैंने घर जा कर अनचाहे मन से उसे पैसे भी दे दिए। उसी समय यशवन्त ने कहा कि हमारी बारात की आव भगत अच्छी होनी चाहिए। एक बुलेट मोटरसाइकिल तथा स्विफ्ट या करेटा गाड़ी भी देनी होगी। उसने कहा कि आप ने यह मांग पहले क्यों नहीं बताई आप ने तो केवल तीन कपड़ों में लड़की की शादी करने की बात कही थी।

इस पर वो कहने लगा कि अगर आप ने यह चीजे नहीं दी तो हमारी बारात नहीं आएगी। इसके लिए आप चाहे अपना घर बेचो या कोई और इंतजाम करो। इस पर मैंने बिचौलियों से बात की तो उनके सामने भी यही मांग रखी। इस प्रकार आरोपियों ने दहेज की मांग करके उसे, उसके परिवार को व मेरी बेटी को मानसिक तौर पर व सामाजिक तौर पर प्रताड़ित किया है।

जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि कल शाम को एसपी कार्यालय से एक शिकायत आई है। सलिंद्र सोनीपत निवासी बिजली विभाग में नौकरी करता है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। दूल्हे समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Exit mobile version