Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के रैनकपुरा, खोखराकोट इलाके से एक महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, आरोपिया से 9.35 ग्राम हेरोइन हुई बरामद

रोहतक, 7 अक्टूबर 2026। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने रोहतक के कबीर कॉलोनी, रैनकपुरा-खोखराकोट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला को कथित तौर पर हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम

यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर उमेश कुमार के अनुसार, नशा विरोधी गश्त के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबीर कॉलोनी निवासी मोनिका हेरोइन की अवैध खरीद-फरोख्त करती है और उस दिन अपने घर से ही नशीले पदार्थ की तस्करी कर रही है।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई की और कबीर कॉलोनी स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपी महिला को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.35 ग्राम हेरोइन बरामद होने की बात कही गई है।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

महिला पुलिस कर्मी द्वारा आरोपिया की तलाशी लेने के दोरान उसके कब्जे से 9.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जो इंटरमीडिएट क्वांटिटी की श्रेणी में आती है। आरोपिया नशीले पदार्थ के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सकी। इस पर पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार और नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया।

मोनिका पुत्री वजीर, निवासी कबीर कॉलोनी, रैनकपुरा खोखराकोट, रोहतक

इस संबंध में पुलिस द्वारा थाना शहर रोहतक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस अब आरोपिया से हेरोइन की आपूर्ति के स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

इन्स्पेक्टर उमेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एचएसएनसीबी को 9050891508 या 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Add a heading – 7
Exit mobile version