Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नशे में धुत स्कूल बस ड्राइवर…अभिभावक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाबच्चों को बस से उतारकर सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया

हरियाणा के करनाल जिले में बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। गांव बजीदा से स्कूल जा रही एक निजी स्कूल बस का ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चला रहा था। रास्ते में एक सतर्क अभिभावक ने ड्राइवर की हालत देखकर बस को रुकवाया और बड़ा हादसा होने से पहले ही बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बस ‘श्री राम ग्लोबल स्कूल’ की है। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में अभिभावक ड्राइवर से सवाल करता है कि उसने शराब क्यों पी रखी है और कहां से पीकर आया है। इस पर ड्राइवर खुद स्वीकार करता है कि वह चंडीगढ़ में शराब पीकर आया है।

हैरानी की बात यह है कि वीडियो बनाए जाने के बाद भी ड्राइवर दोबारा बस चलाने लगा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अभिभावक ने तुरंत बच्चों को बस से उतारा और अपनी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित स्कूल पहुंचाया।

यह घटना स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करती है। यदि समय रहते बस नहीं रुकवाई जाती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल, इस मामले को लेकर अभिभावकों में रोष है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Exit mobile version