Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एक दिन पहले ही फतेहाबाद से अंबाला बाल सुधार गृह में लाये गए 14 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या- आज पोस्टमार्टम के बाद होगी न्यायिक जांच

हरियाणा के अंबाला बाल सुधार गृह में 14 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस, सीडब्ल्यूसी, बाल कल्याण व जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी देर रात मौके पर पहुंचे। आज अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में किशोर का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए न्यायिक जांच भी की जाएगी। बता दें कि किशोर 15 दिन पहले भी अंबाला बाल सुधार गृह में रहकर गया था। किशोर ने अपनी चादर से ही पंखे पर फंदा बनाकर आत्महत्या की।

फतेहाबाद से किशोर को एक दिन पहले यानी गुरुवार रात को ही अंबाला बाल सुधार गृह लाया गया था। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक, उसे अलग कमरे में क्वारंटीन किया हुआ था। खाना देने के लिए कर्मचारी गए तो देखा कि किशोर पंखे से लटका हुआ था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बताया जाता है कि किशोर यही कहता दिखाई देता था कि उसे गलत फंसाया गया है।

आखिर बाल सुधार गृह में किन कारणों के चलते किशोर ने फंदा लगाया। आखिर इस तरह की चूक कैसे हुई, ड्यूटी पर जो कर्मचारी थे, वे उस वक्त कहां थे। तमाम तथ्यों की बारीकी से जांच की जाएगी। बता दें कि 2019 में भी बाल सुधार गृह से 20 बंदी फरार हो गए थे। उस समय भी सुरक्षा न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठा था।

Exit mobile version